युवक की गोली मारकर हत्या

    समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के मौजी गांव में सशस्त्र अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब वह युवक अपने घर के पास के मलाह टोली चौक के पास खड़ा था। इसी बीच पैदल ही आए अपराधियों ने उसके सीने में दो गोली मार दी। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक न तो किसी की गिरफ्तारी हो पायी है और न कोई सुराग ही मिल पाया है। परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। पुलिस अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों में शराब के अवैध करोबारियों द्वारा गोली चलवाने की बात कही जा रही है। युवक की पहचान विदेशी सहनी के 22 वर्षीय पुत्र पप्पू मुखिया के रूप में हुई है।



    Source By Jagran

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *