राशन कार्ड बनवाने का काम लगातार जारी रहेगा

    बेगूसराय, कार्यालय।
    बेगूसराय। राशन कार्ड के अफवाहों के मद्देनजर जिला आपूर्ति शाखा बेगूसराय जानकारी देते हुए निदेश जारी किया है कि नया राशन कार्ड बनाने, कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने एवं रद्द करने की प्रक्रिया की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। यह प्रक्रिया आरटीपीएस के माध्यम से लगातार चलती रहेगी। जबतक आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र दिया जाता रहेगा।

    सभी पात्र लाभुकों को प्रखंड आरटीपीएस अंतर्गत आवेदन जमा करते के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। एसडीओ/बीडीओ द्वारा निर्धारित पंचायतवार क्रम के अनुसार ही आवेदन लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने लाभुकों ने अनुरोध किया है कि किसी बिचैलिये द्वारा फैलाये जा रहे अफवाहों पर ध्यान ना दें एवं धैर्यपूर्वक आवेदन प्रखंड द्वारा निर्धारित अवधि में आरटीपीएस काउंटर पर जमा करें।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *