अवैध वसूली को लेकर अभाविप ने किया हंगामा ,प्रधानाध्यापक को बंधक बनाया

    बखरी, बेगूसराय। शनिवार को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् बखरी नगर इकाई के कार्यकर्ताओ ने मैट्रिक परीक्षा के फॉर्म में अधिक शुल्क लिए जाने के कारण जमकर हंगामा करते हुए बवाल काटा। परिषद् कार्यकर्ताओं नंे बताया कि बालिका उच्च विधालय, शकरपुरा हाई स्कुल, उच्चतर मध्य विधालय बखरी में परीक्षा फॉर्म में बिहार विधालय परीक्षा समीति के निर्धारित शुल्क से अधिक लिये जाने के विरोध में तीनों स्कूलों के प्रभारी प्रधानध्यापक का बंधक बनाकर जमकर हंगामा एवं नारेबाजी किया। नगर मंत्री ललन ने बताया उन्हें छात्रों के द्वारा शिकायत मिली कि तीनो हाई स्कुल में बोर्ड के द्वारा निर्धारित शुल्क से 100-200 रुपये अधिक छात्रों से लिए जा रहे हैं। बखरी नगर इकाई के कार्यकर्ताओ ने तीनों विधालय प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। वहीं छात्रों ने बताया अवैध वसूली का विरोध किये जाने पर फार्म न भरवाने की धमकी विधालय प्रबंधक द्वारा दी जाती थी। तीनों विधालय के प्रधान ने निर्धारित शुल्क लेने एवं जिन छात्रों से अधिक शुल्क लिया गया। उन छात्रांे को वापस करने का आस्वाशन मिलने के बाद परिषद् कार्यकर्ताओं ने बंधक मुक्त किया। बालिका उच्च विधालय की प्रधानध्यापिका हिरन जयसवाल एवं उच्चतर मध्य विधालय ने प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सारे आरोपों को निराधार बताया। मौके पर नगर सहमंत्री अनुभव कुमार, बनती कुमार, प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, नीतिश कुमार, अमृत कुमार, तनवीर कुमार सहित दर्जनों कार्य करता मौजूद थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *