पैक्स अध्यक्षों की बैठक में धान अधिप्राप्ति पर हुई चर्चा

    नावकोठी, बेगूसराय। नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के किसानो से धान अधिप्राप्ति की तैयारी को लेकर पैक्स अध्यक्षो की बैठक ई किसान भवन नावकोठी में हुई। अध्यक्षता बीसीओ राजेश कुमार ने की। उन्होंने उपस्थित अध्यक्षो को बताया कि सरकार किसानो के उत्पादित धान की खरीददारी करने के लिए सचेष्ट है। इसके लिए किसान अपने धान को 1550 रूपये प्रति क्विंटल की दर से बेच सकते हैं। इसके लिए किसानो को सहकारिता विभाग के वेबसाइट पर निबंधन करवाना अनिवार्य है। संबंधित पैक्स अध्यक्ष से भी संपर्क किया जा सकता है। बैठक मे पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार, देवेन्द्र सिंह, शंकर महतो, सुशील कुमार महतो, धर्मेन्द कुमार, महेश कुमार महतो अरविंद कुमार आदि ने हिस्सा लिया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *