दरभंगा में जहरीला चाय पीने से 4 की मौत दो की हालत गंभीर
चाय बनाते समय चायपत्ती के बदले दे दिया कीटनाशक दवा
दरभंगा/बहादुरपुर। घर में एक मामूली गलती ने 4 लोगों की जिंदगी छीन ली, वही दो लोगों को गंभीर अवस्था में पहुंचा दिया। दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को चाय बनाने के दौरान चायपत्ती के बदले कीटनाशक दवा दे दिए जाने के कारण चाय पीते हैं चार लोगों की जहां मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पतोर क्षेत्र के उघरा गांव में लालटून महतो की पत्नी उर्मिला देवी द्वारा घर में चाय बनाना शुरू किया पर चायपत्ती नही रहने के कारण बगल के राशन की दुकान से चायपत्ती लेने चली गई। जिसके बाद लालटून महतो की 7 वर्षीय नतनी अर्चना कुमारी द्वारा चायपत्ती के बदले घर में रखे जहरीले पदार्थ फेरडॉन डालकर सभी को चाय पीने के लिए दे दिया। चाय पीने के तुरंत बाद विद्यानंद महतो के 7 वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी जो मनीगाछी थाना क्षेत्र के महाथोर गांव की थी ओर लालटून महतो के 11 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार की तुरंत मौत हो गया। जिसके बाद देखते देखते रामस्वरूप महतो एवं दुखो महतो ,लालटून कि पत्नी उर्मिला देवी ,ओर लालटून महतो के समधी प्रभु महतो को आनन फानन में डीएमसीएच लाया गया पर डीएमसीएच में इलाज के दौरान दुखों महतो , रामस्वरूप महतो की मौत हो गया । जिसके बाद परिजन द्वारा दोनों को घर लाया गया। इतने ही में प्रशासन को इस बात की सूचना स्थानीय मुखिया कुमारी किरण देवी द्वारा दिया गया। जिसके बाद मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं सदर एएसपी दिलनवाज अहमद बहादुरपुर थाना अध्यक्ष राज नारायण सिंह ओपी अध्यक्ष गुरुदेव राम पंचायत समिति गंगा प्रसाद साहू विधायक प्रतिनिधि दशरथ यादव रालोसपा के दलित प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान आदि लोग पहुंचे। इसके बाद परिजनों को समझा बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए सभी लाश को डीएमसीएच भेजा गया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि परिवारिक लाभ योजना के मदद से सभी को 20 20 हजार की चेक पोस्टमार्टम के बाद दिया जाएगा। स्थानीय मुखिया किरण देवी द्वारा कबीर अंत्येष्टि के मद से 3000 की चेक दिया जाएगा। स्थानीय लोगो ने इस घटना को आपदा करार दिया। घटना की सूचना स्थानीय राजद विधायक भोला यादव को दिया गया। सूचना मिलते ही हुए दरभंगा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना को आपदा करार करने के लिए जिलाधिकारी से बात किया जाएगा ताकि इस गरीब के घर में कुछ राहत मिल सके।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


