मिथिलांचल ऑटो फेयर में लोगों ने ली ब्रांडेड गाड़ियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    कई लोगों ने बुक कराई गाड़ी आज होगा रंगारंग समापन समारोह



    दरभंगा। मिथिलांचल में पहली बार तेजस्वी ग्रुप द्वारा आयोजित मिथिलांचल ऑटो फेयर में लोगों ने देश के ब्रांडेड वाहनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी ली एवं कई वाहनों की बुकिंग भी कराई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने ऑटो फेयर मेला में पहुंचे लोगों को अपने प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जिससे लोग काफी प्रसन्न दिखे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दूसरे दिन सैकड़ों लोगों ने आकर विभिन्न गाड़ियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंगलवार को इस कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। ज्ञात हो कि लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी लालबाग दरभंगा में आयोजित ऑटो फेयर में यामाहा सुजुकी टीवीएस रुकमिनी ऑटोमोबाइल्स जीप टाटा मोटर्स जगदीशपुर ट्रैक्टर महिंद्रा ट्रैक्टर नेल्स नोवा, काइनेटिक ग्रीन सहित कई ब्रांडेड कंपनियों के वाहन के स्ट्रॉल लगाया गया है। जो तीसरे दिन भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर तेजस्वी ग्रुप के चेयरमैन रिंकू झा, बिनोद पंसारी, अरुण महाराज, विशाल राज ,अश्विनी कुमार झा, कंचन ठाकुर ,अनिल झा, बी सिंह कई लोग मौजूद थे। सनद रहे इसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी, मिस इंडिया इंटरनेशनल सुप्रिया ऐमन, दरभंगा के मेयर वैजयंती खेरिया आदि लोगों ने किया था।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *