इलाज के दौरान युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

    खाजेडीह : झोला छाप चिकित्सकों के फेर में आने से एक और युवक मौत हो गयी. बीमारी कुछ, ज्ञान के अभाव में इलाज कर दिया किसी अन्य बीमारी का.

    इस कारण 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती लदनियां थाना क्षेत्र के पिपराही गांव स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिये भर्ती पिपराही गांव निवासी 22 वर्षीय मो अनवर की रविवार की देर रात मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को पिपराही चौक पर सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब चार घंटे तक आवाजाही बाधित रही.




    इस दौरान परिजनों व अन्य लोगों का कहना था कि मोहम्मद अनवर सर्दी व खांसी का इलाज कराने उक्त चिकित्सक के यहां नर्सिंग होम पहुंचा था, जिसे चिकित्सक ने लीवर इंफेक्शन की बता कर इलाज शुरू किया. इसके लिए कथित तौर पर चिकित्सकों ने उसके परिजनों से भर्ती करने के नाम पर 60 हजार रुपये जमा करवा लिये. इसके बाद इलाज शुरू किया.

    रविवार की देर रात मरीज मोहम्मद अनवर की हालात बिगड़ती गयी. हालात को देखते हुए उसके परिजनों ने दरभंगा इलाज करवाने को लेकर ले गया कि दरभंगा पहुंचते ही मरीज मोहम्मद अनवर ने दम तोड़ दिया.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *