दरभंगा-मुजफ्फरपुर पथ पर कंसी पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सिमरी थाने की पुलिस ने गुरुवार को ट्रक पर लदे 21 अवैध पशु को जब्त किया। चालक को गिरफ्तार कर थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता तस्करी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर गुरुवार की दोपहर एन 57 पथ पर कंसी पुल के समीप चेकिंग के क्रम में भाग रहे ट्रक पर 21 भैंस को रस्सी से बांध कर रखा गया था। कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर ट्रक के चालक कंसी मनिहास के सुखलाल सहनी के पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार कर ट्रक बीआरओ1बीसी-1136 21 भैंस को जब्त कर लिया। गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना पटियासा के मो. अलाउद्दीन ने कुल 21 मवेशी को मधुबनी पहुंचाने के लिए दिया था। व्यापारी के आने के बाद मवेशी को डिलेवरी दिया जाना था।ट्रक चालक ने खुलासा किया है कि संगठित पशु तस्कर गिरोह की ओर से वधशाला में मवेशी भेजने की नीयत से ट्रक पर भैंस को बांध कर रखा गया था।सिमरी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार चालक के बयान पर पूछताछ जारी रखते हुए अनुसंधान शुरू कर दी है। ट्रक मालिक पटना के मो. अनवर, पशु व्यापारी मो. अलाउद्दीन, ट्रक चालक अजय कुमार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त सभी भैंस को अरई निवासी आफताब खान के पशु कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया है
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


