चूल्हा-चौका लेकर सड़क पर उतरे मीनापुर के बाढ़ पीड़ित

    मीनापुर

    बाढ़ राहत अनुदान राशि के लिए टूटा सब्र का बांध …..
    बाढ़ राहत अनुदान से वंचित बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय टीम के आगमन से ठीक पहले मीनापुर में बुधवार को बाढ़ पीड़ित सड़क पर उतर आए। मीनापुर के रानीखैरा के 500 से अधिक बाढ़ पीड़ितों ने करचौलिया पथ को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया। इससे मुजफ्फरपुर-शिवहर मार्ग मुजफ्फरपुर-मधुबन मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। दोनों मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। महिलाएं सड़क पर डटी हुई हैं। महिलाओं ने बताया कि वह अनुदान भुगतान के बगैर घर नहीं जाएंगी। हक को लेकर आंदोलन चलेगा। चूल्हा-चौका सड़क पर ही जलेगा। पैक्स अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि प्रशासन दावा करता है कि 2200 लोगों के खाते में पैसा चला गया है, परंतु हकीकत यह है कि 1200 लोगों को भी इसका लाभ नहीं मिल सका है। महज 12 सौ फूड पैकेट पंचायत को भेजा गया है। गांव के पांच वार्ड को अभी तक राहत नसीब नहीं हुई है। हक मांगने वालों को केस करने की धमकी दी जाती है। डीएम के आने तक आंदोलन जारी रहेगा। सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इस दौरान रमेश यादव, अर्जुन राम, सोनफी यादव, रतन यादव आदि मौजूद थे

    |<script async src=”//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”></script>

    <!– Header_Responsive –>
    <ins class=”adsbygoogle” style=”display: block;” data-ad-client=”ca-pub-8008239937663308″ data-ad-slot=”3798126871″ data-ad-format=”auto”></ins>
    <script>
    (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
    </script>

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *