दरभंगा | शहर में दुर्गा पूजा, मुहर्रम, गांधी जयंती के बीच स्कूल कॉलेज बैंक की बंदी के बाद मंगलवार को इन कार्यालयों संस्थानों के खुलने के बाद शहर जाम में फंस गया। गली-मोहल्लों मे कोचिंग संस्थानों पर छात्र-छात्राओं की भीड़। शहर के सड़कों पर स्कूली बस, ऑटो और अन्य वाहनों के बढ़े बोझ के बाद कड़ी धूप में जाम ने स्थिति को जंजाल बना डाला। सुबह में और दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी को लेकर ट्रैफिक बढ़ा। सुबह और शाम में कार्यालय एवं बैंक से लोगों का निकला। गांव-घर से शहर लौटे लोगों का बाजार में आना। एक साथ कई तरह की बढ़ी रफ्तार ने ट्रैफिक जाम की समस्या को जंजाल बना दिया। बस स्टैंड और स्टेशन पर बढ़ी भीड़ का असर सड़कों पर नजर आया। ऑटो वालों की मनमानी से लोग परेशान रहे। बीच रोड पर ही वाहन खड़ी कर यात्रियों को उतारे और चढ़ाने गलत परम्परा से वीआईजी रोड और लोहिया चौक से नाका चौक रोड जाम को और विकराल बना दिया। बेंता चौक पर दोपहर में कई ठेला और वाहन खड़ी करने के कारण चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


