मुजफ्फरपुर | औद्योगिकउपभोक्ताओं के बिलिंग सिस्टम में बदलाव के खिलाफ बैठक कर जन सेवा सह विद्युत उपभोक्ता फोरम ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि औद्योगिक उपभोक्ताओं को अप्रैल से बिजली बिल में बिजली की खपत इकाई किलोवाट (केवी) की जगह खपत इकाई (किलो वोल्ट) एंपियर केवीए को पैमाना मानकर बिजली बिल दिया जा रहा है। जन सेवा सह विद्युत उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष रघुनाथ अडिग ने पत्र में बताया है कि उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने यह फैसला लिया है। जिससे बिहार के औद्योगिक उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है। बिजली बिल ज्यादा देने से बिहार में उत्पादित सामान के मूल्य बढ़ेंगे। जिससे लोगों को नुकसान होगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


