कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका देने जा रही है BJP, स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह बदलेंगे पाला

कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका देने जा रही है BJP, स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह बदलेंगे पाला

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका देने जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी की टीम में प्रमुख चेहरा रहे आरपीएन सिंह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली में बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएगी।

दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उसमें आरपीएन सिंह का भी नाम है। पडरौना राजघराने से आने वाले आरपीएन के जरिए बीजेपी एक तीर से दो निशाना साधने जा रही है। बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ पडरौना से उतार सकती है। हालांकि, स्वामी के टिकट की घोषणा अभी नहीं हुई है।

input:- ht media

admin