कांग्रेस ने अखिलेश प्रसाद को बनाया बिहार का अध्यक्ष, जानिए इनका सियासी सफर
1 min read
BIhar News: बिहार कांग्रेस में बड़ा उलटफेर करते हुए पार्टी हाई कमान ने मदन मोहन झा की छुट्टी कर दी है। साथ ही बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को बना दिया है। अखिलेश प्रसाद सिंह के बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनने की सूचना पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।
राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने मदन मोहन झा का स्थान लिया है। मदन मोहन झा बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह पहले लोकसभा के सदस्य और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की।

news source:- NBT