RJD में नाराज जगदानंद के बेटे की CM नीतीश पर नई मिसाइल- बताया तानाशाह, कहा- मंत्री चपरासी जैसे
1 min read
आनलाइन डेस्क। Bihar Politics: बिहार की महागठबंधन (Mahagathbandhan) सरकार में मंत्री रहते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को निशाने पर लेकर सियासी गर्मी ला दी थी। कृषि मंत्री रहते उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृषि नीति को भी सवालों के घेरे में लिया था। कहते हैं कि मुख्यमंत्री से उलझ भी गए थे। इस कारण उन्हें मंत्री पद गंवाना पड़ा, लेकिन तेवर अभी भी बरकरार हैं। एक बार फिर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए उन्हें तानाशाह (CM Nitish Dictator) बताया है। साथ ही बताया है कि उनकी सरकार में मंत्री की हैसियत चपरासी (Peon) जैसी है।
कैमूर जिले के हटा में आदिवासी समाज की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान (Jamakhan) पर भी हमला किया। कहा कि राज्य के मंत्री मुख्यमंत्री की नजर में चपरासी जैसे हैं। वे केवल रबर स्टांप हैं, वे केवल नाम के मंत्री हैं। सारा काम तो मुख्यमंत्री खुद ही देखते हैं। प्रधान सचिव फाइल लाते हैं और मंत्री चुपचाप हस्ताक्षर कर देते हैं।
Source:- Dainik Jagran